रिपोर्ट । लवकुश आर्या

कानपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कानपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया । कानपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल पुराने के मुकाबले 16 गुना बड़ा बनाया गया है । ये उन चुनिंदा एयरपोर्ट में से एक है । जहां फाइटर और यात्री विमान उतर सकेंगे । एयरपोर्ट को महल की तरह तैयार किया गया है । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद इसकी पुरानी डिजाइन में चेंज कर महल जैसी डिजाइन फाइनल की थी । टर्मिनल के निरीक्षण के दौरान वो ‘खुद सीएम योगी को ब्रीफ करते दिखे ।


बता दें कि ये यूपी का पहला ऐसा एयरपोर्ट है । जिसका 2800 मीटर लंबा रनवे एयरफोर्स और एयरपोर्ट को सरकार ने तैयार किया है । नए टर्मिनल को देखते हुए एयरफोर्स ने रनवे पर रात और कोहरे में उतरने के लिए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम यानि कि ILS लगाया है नया टर्मिनल भवन 6243 वर्गमीटर के क्षेत्र में और 150 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है ।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश के सबसे बड़े औद्योगिक नगरी की पहचान कानपुर की थी । अब इस टर्मिनल के जरिए कानपुर के औद्योगिक पहचान की नई शुरुआत हो रही है । यूपी में जिन-जिन शहरों में एयर कनेक्टिविटी बेहतर हुई है । वह नए उद्यम आए हैं ।
सीएम योगी ने कहा कि इन्वेस्टर समिट में 35 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले है । इससे 1 करोड़ गवाओं को गर्न पैकी मिलेगी ।
10 घरेलू उड़ानें शुरू होंगी एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले स्पाइसजेट ने दिल्ली की फ्लाइट बंद कर दी । मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट के साथ ही एयरपोर्ट का इनॉगरेशन और इसकी ऑपरेशनल शुरुआत की जाएगी ।
पहले चरण में 10 घरेलू उड़ानें शुरू करने की तैयारी है ।जबकि कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइटें अक्टूबर से शुरू हो सकती हैं । अफसरों ने बताया कि नए टर्मिनल के चालू होने के बाद कानपुर से कोलकाता,चेन्नई,दिल्ली,मुंबई की फ्लाइटें शुरू करने की योजना है । सबसे पहले हैदराबाद,कोलकाता, पुणे,नई दिल्ली की फ्लाइट शुरू होगी । ये उड़ानें यहां से शुरू होने के बाद बंद हुई हैं । इसके बाद सूरत, जयपुर, भोपाल,इंदौर,नई दिल्ली,अमृतसर की हवाई सेवा शुरू होगी ।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा ।
