बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र कस्बे के मिथिलेश के घर के समीप गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दिया । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जीवित रहने की आशा पर युवक को जहानाबाद सीएचसी भेजा जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
रतनपुर गाँव निवासी प्रदीप पुत्र सियाराम उम्र 22 वर्ष देर रात बकेवर कस्बे से अपने घर पैदल जा रहा था । तभी हाईवे पर जहानाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसको पीछे से टक्कर मार कर भाग गया । प्रदीप आईटीआई की तैयारी कर रहा था जो पिता सियाराम का छोटा बेटा था । प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप को जहानाबाद सीएचसी भेजा जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना मिलने पर उसके गाँव व परिजनों में कोहराम मच गया । माँ आशा व भाई महावीर का रो-रोकर बुरा हाल है ।
थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि फरार ट्रक को पकड़कर कब्ज़े में ले लिया गया है । पिता सियाराम ने तहरीर दी है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
