फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 100 से अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी । रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की शिवशक्ति बायोटेक द्वारा 08,पीपल ट्री आन लाइन द्वारा 5 एवं भारत कन्स्ट्रक्सन, लखनऊ द्वारा 27 इस प्रकार कुल 40 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 16000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर के दिशा-निर्देशन में श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के श्री राधाकृष्ण तिवारी,श्री महेन्द्र यादव हसमत अली,आशीष दीक्षित ,चन्द्र किशोर,सुश्री नीतू सिंह,यंग प्रोफेशनल एम.सी.सी., श्री संदीप एवं श्रीमती रामा देवी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
