फतेहपुर । उ.प्र. माटी कला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में माटीकला रोजगार योजना तथा खादी ग्रामोद्योग विभाग कुम्हारों को 10 लाख तक ऋण दिया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री माटीकला रोज़गार योजना खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही है । जिसके अन्तर्गत माटीकला एवं माटी शिल्पकला के पैतृक कारीगर कुम्हार/प्रजापति समाज एवं अन्य अनुभवी कारीगर जानकार उद्यमियों/शिल्पियों को भारत सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत बैंको से वित्तपोषित कराने हेतु जनपद फतेहपुर को 05 इकाईयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है । जिसमें रू0 10.00 लाख तक का ऋण बैंको के माध्यम से दिलाये जाने का प्राविधान है । कुल प्राजेक्ट लागत में 5 प्रतिशत अशंदान स्वय उद्यमी को वहन करना होगा ।
बैंक द्वारा वितरित पूंजीगत ऋण पर स्वयं का अशंदान छोड़कर शेष धनराशि पर 25 प्रतिशत का अनुदान (कार्यशील पूंजी को छोड़कर) विभाग द्वारा देय होगा । उद्यमी द्वारा लिए गये ऋण का ब्याज बैंक को नियमानुसार देय होगा ।
अतः उपरोक्त योजना के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि इच्छुक अभ्यार्थी अपना आवेदन पत्र निम्न संलग्नों के साथ (आधार कार्ड,पासपोर्ट साईज फोटो,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्धित प्रमाण पत्र प्रोजेक्ट रिपोर्ट ,शैक्षिक योग्यता,अनुभव प्रमाण पत्र, यदि कोई हो तो) के साथ आकर आवेदन पत्र भर कर सभी संलग्नो के साथ कार्यालय जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 77/ 274 बी सिविल लाईन एल० आई० सी० बिल्डिंग के सामने फतेहपुर में किसी भी कार्य दिवस में 20 जून तक जमा कर दें ।
