कानपुर । सरसौल स्टेशन के पास स्थित बृजलाल वर्मा मेमो रियल महाविद्यालय में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन कर रहे समाजसेवी अरविंद कठेरिया ने मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुरेन्द अवस्थी को बुकें भेंट कर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि सुरेन्द्र अवस्थी ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं भेंट की । उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि भारतीय पत्रकारिता का मूल सिद्धांत सकारात्मकता रहा है । समाज से बुराई का अंत हो,कटुता समाप्त हो और सर्वजन हिताय समाचार लिए जाएं । यही आदर्श पत्रकारिता का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए । उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज में केवल सूचना पहुंचाने तक सीमित नहीं रहता है । अपितु सही दिशा में सोचने के लिए भी प्रेरित भी करता है ।

वही विशिष्ट अतिथि विनय मिश्र ने स्थित पत्रकारिता का पेशा पवित्र है उन्होंने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ हैं इस दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर व डायरी पेन भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार व कवि धीरपाल सिंह (धीर) ने राजनेता पर व्यंगात्मक काव्य पाठ पर हॉल हंसी के ठहाकों से गूंज उठा ।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सत्यार्थ विक्रम अवधेश वर्मा, अजय प्रताप सिंह,रमेश कुशवाहा,चुक्कू सिंह,रानू शुक्ल,सर्वेश कुशवाहा,उमर खान,संजय सिंह,चमन खान,शिवम बाजपेई, अमित सिंह, रामशंकर तिवारी, वीरू यादव, शिवम सिंह, संगम साहू, उदयकांत अवस्थी, शिवम भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे ।
