फतेहपुर । व्यापारिक उद्यमियों के लिए शासकीय सुविधाएं प्राप्त करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है ।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर ने बताया कि व्यापारिक /उद्यमियों के लिए शासकीय सुविधा एवं बीमा प्राप्त करने हेतु नया पंजीयन यू०आर०सी० प्रारम्भ जनपद के समस्त ऐसे उद्यमी एवं व्यापारी जो अपना कार्य कर रहे हैं । उन्हें अपने उद्योग/व्यापार का पंजीयन उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कराया जाना है ।
उ०प्र० शासन एवं भारत सरकार द्वारा उपरोक्त के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए इस पंजीयन के आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के साथ-साथ अब वर्तमान में निम्न योजनाओं का लाभ भी प्राप्त होगा ।
उद्यम के पंजीकरण के कोई शुल्क निर्धारित नहीं है । यह पंजीयन किसी भी ऑलनाइन कैफे/स्वयं के कम्प्यूटर,मोबाइल टैब आदि पर पंजीकरण कर सकते हैं । उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र पंजीकृत औद्योगिक/व्यापारिक इकाई को रू 5.00 लाख तक का दुर्घटना बीमा प्राप्त होगा ।
औद्योगिक व्यापारिक इकाई को उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण पंजीकरण से टेण्डरों में ईएमडी,अनुभव,टर्नओवर आदि से छूट प्राप्त होगी । उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण पंजीकरण इकाइयों को एमएसएमई पॉलिसी के अन्तर्गत छूट का लाभ प्राप्त होगा उद्यमी द्वारा सप्लाई के शासकीय भुगतान लम्बित रहने पर फैसिलिटेशन काउन्सिल द्वारा 18 प्रतिशत ब्याज सहित प्राप्त होगा ।
उद्यम पंजीकरण सेक्टर विशेष की 22 नीतियों के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने का आधार है । भारत सरकार की विभागीय खरीद में एमएसएमई का कोटा आरक्षित ।
ऐसे वे सभी इकाइयां जिन्होंने अब तक उद्यम आधार में मेमोरेण्डम (यूएएम) प्राप्त कर लिया है । उन्हें तत्काल उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र में परिवर्तन करें । समस्त बैंको के द्वारा भी अब उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण (यू०आर०सी०) ही मान्य किया जायेगा । अतः समस्त उद्यमी व्यापारियों से अनुरोध है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र पंजीयन हेतु अपने निकटतम कॉमन सुविधा केन्द्र अथवा अन्य ऑन लाइन संगठनों में जाकर ऑनलाइन सूचना भरकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें । जिसके लिये 01 जून से 15 जून तक उ० प्र० शासन द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया है ।
किसी भी प्रकार की असुविधा हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र आबूनगर फतेहपुर से सम्पर्क कर अपना उद्यम रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर सकते है ।
आइये हम सभी उद्यमी ,व्यापारी प्रदेश सरकार के उद्यम पंजीकरण के विशेष अभियान 01 जून से 15 जून 2023 में सम्मिलित होकर अपनी औद्योगिक व्यापारिक सेवा इकाइयों का निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर भारत सरकार के पोर्टल पर उद्योग को नई पहचान दें ।
