फतेहपुर । उ0प्र0 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यो की बिंदुवार जिसमे समूह गठन,वी0ओ0 गठन,रिवाल्विंग फंड, सी0आई0एफ0,वी0आर0एफ0,महिला किसान, इंटरप्राइजेज उत्पाद ट्रैकिंग,प्रोड्यूसर ग्रुप, पुष्टाहार निर्माण इकाई आदि की समीक्षा की ।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समूह गठन का कार्य सुनिश्चित किया जाय । समूह द्वारा बनाये गए उत्पादों की ट्रेकिंग कर उचित बाजार दिलाया जाय । टी0एच0आर0 प्लांट द्वारा बनाया जा रहा पुष्टाहार का निरंतर अनुश्रवण करते रहे। उन्होंने कहा कि बीसी सखी,समूह सखी, आजीविका सखी आदि जिनका मानदेय दिया जाना है । अभी तक लंबित है उसकी समिति बनाकर जांच कराते हुए रिपोर्ट से अवगत कराये ।
इस अवसर पर डीसी एन0आर0एल0एम0 लाल जी यादव, जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक संगीत संबंधित उपस्थित रहे ।
