फतेहपुर । अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रो में रहने वाले समुदायों की सामाजिक,आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतु प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत सामुदायिक अवसंरचना विकास संहायता के माध्यम से क्षेत्रो में रहने वाले समुदायों की आर्थिक,सामाजिक स्थिति में सुधार करना है । इसमें ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है जहाँ 25 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक की आबादी हो । जिसमें शिक्षा,स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला केन्द्रित परियोजनाओं,खेल-कूद,स्वच्छता,सौर ऊर्जा,शहरी क्षेत्र में पेय जल परियोजना आदि को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में प्राथमिकता से शामिल किया जाय दी ।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में सुधार लाने के लिए संबंधित विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना नए दर से स्टीमेट बनाकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दे । उन्होंने कहा कि जिन कार्यो को कराना है । उसका स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी मानकों पूरा कर रहा हो और वह पूर्व में किसी भी योजना से आच्छादित न हुआ हो ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री प्रशांत साहू,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री साहब यादव,बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार कुशवाहा,परियोजना अधिकारी नेडा सहित ईओ उपस्थित रहे ।
