फतेहपुर । आज जेल अधीक्षक अकरम खान की प्रेरणा से डॉ० सत्य नारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यूथ आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जिला कारागार में शिक्षा प्राप्त कर रहे कैदियों को शिक्षण सामग्री (250 कॉपी,100 पेंसिल,100 रबर,40 कटर,50 डिब्बे चाक,12 डस्टर) प्रदान की गई । जेल अधीक्षक अकरम खान ने डॉ० अनुराग के मानवीय सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर जेलर सुरेश चंद्र सहित डिप्टी जेलर अंजनी कुमार व सुरेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।
