फतेहपुर । पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा प्याऊ लगाए जाते है ।
वहीं जल निगम द्वारा लोगों को पेय जल उपलब्ध कराने की योजना धराशाई होती नजर आ रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए हैंड पम्प खराब पडे है । जिनकी कोई सुधि लेने वाला नहीं है । सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैंडपंपों का पुरुसा हाल नहीं है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में मरीजों व उनके तीमारदारों को पेयजल मुहैया कराने वाला हैंड पम्प पितले काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है । किंतु उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है ।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने के लिए कई बार लिखित व मौखिक अनुरोध किया गया है इसके बाद भी ठीक नहीं किया गया ।
हैंडपंप के खराब होने से अस्पताल कर्मचारियों सहित मरीजों व तीमारदारों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है । ऐसे ही हाल अधिकांश गांवों में लगे हैंडपंपो में काफी खराब पड़े हैं । लेकिन उनकी मरम्मत न हो पाने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है ।
