बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र में निचली रामगंगा नहर के देवमई पुल पर ओमनी व बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों ने एंबुलेंस 108 को कॉल किया और पुलिस को सूचना दी । पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई लेकिन 108 नहीं पहुंची । पुलिस की सूचना पर घायल रामानंद पाल पुत्र विश्वनाथ उम्र 45 वर्ष व बच्ची लाल रैदास पुत्र मुंशी उम्र 60 वर्ष निवासी ककरैहा के परिजन मौके पर पहुंचे । लेकिन 200 मीटर दूरी पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई से एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी । परिजन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर ले गए । घायलों के जाने के बाद एंबुलेंस पहुंची ।
इस विषय पर जब थानाध्यक्ष किशन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया है । घायलों को परिजन इलाज़ के लिए ले गये ।
