फतेहपुर । आज अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु प्रयागराज मण्डल के समस्त जनपदों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई ।
फतेहपुर जनपद में राजकीय इण्टर कॉलेज फतेहपुर में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई । जिसमें उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिको के बच्चो एवं अनाथ बच्चो (जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 में हुई है) द्वारा प्रतिभाग किया गया । जनपद में 126 अभ्यर्थियों में से 119 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया ।
प्रयागराज जनपद में 86.19 प्रतिशत, कौशाम्बी जनपद में 86.36 प्रतिशत,फतेहपुर में 94.44 प्रतिशत तथा प्रतापगढ़ जनपद में 68.80 प्रतिशत अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
उक्त परीक्षा प्रातः 10 बजे से मध्यान 12ः00 तक सम्पन्न हुई । परीक्षा सम्पन्न होने के बाद परीक्षार्थियों छात्र/छात्राओ को अल्पाहार व पेय पदार्थ वितरीत किया गया । परीक्षा के उपरांत बच्चे प्रसन्न थे ।
