फतेहपुर । जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के शीतलन गांव में लगे मेले को देखकर मां के साथ वापस जा रहे पैदल बच्चे को बाइक सवार टक्कर मार कर निकल गया । जिससे बच्चा रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई ।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची । जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी शिव पाल का 5 वर्षीय पुत्र प्रीतम व उसकी पत्नी सुमेरकली गांव के समीप शीतलन में लगे मेले में गई थी । मेला देखकर वहां से वापस पैदल अपने घर आ रही थी । जब वह धर्मदासपुर गांव के समीप पहुंची तभी एक बाइक सवार बच्चे प्रीतम को टक्कर मारता हुआ निकल गया । बाइक की टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया ।
घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई । मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं ।
