फतेहपुर । निःशुल्क मृदा परीक्षण किसान करा कर लाभ उठा सकते हैं ।
यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक फतेहपुर ने बताया कि इफको द्वारा कृषकों के मृदा परीक्षण का कार्य निःशुल्क किया जा रहा है । अतः जनपद फतेहपुर के इच्छुक कृषक जो मृदा नमूनों का विश्लेषण कराना चाहते हैं । ऐसे कृषक अपने क्षेत्र के कृषि प्राविधिक सहायक से सम्पर्क करके अपने खेत का मृदा नमूना एकत्र कर अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार में जमा कर सकते हैं ।
राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर संग्रहीत कराये गये कृषकों के मृदा नमूने जनपद स्तर पर कार्यरत इफको के क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा प्राप्त कर अपने स्तर से कोरडेट,फूलपुर, प्रयागराज को विश्लेषण हेतु उपलब्ध कराये जायेंगे । यह कार्य आगामी एक सप्ताह में मानसूनी वर्षा के प्रारम्भ होने से पूर्व अवश्य कर लिया जाए ।
