फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति के मार्गदर्शन में पोषण संवर्धन हेतु संभव अभियान के तहत जनपद स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री साहब सिंह यादव द्वारा सरदार बल्भव भाई पटेल प्रेक्षा गृह फतेहपुर में एक दिवसीय कार्यशाला/प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया ।
उक्त प्रशिक्षण में जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं प्रत्येक ब्लाक / बाल विकास परियोजनाओं से 10-10 आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिसमें प्रशिक्षणकर्ता के रूप में एन.आर.सी. से डॉ० रघुनाथ,यूनीसेफ से डॉ० निधिश मिश्रा एवं बी०वी० एल०एफ० से श्री अनुभव एवं आई०सी०डी०एस० विभाग से श्री सुरजीत सिंह,सी०डी०पी०ओ० मलवों,श्री अजय सिंह सी० डी०पी०ओ० अमौली एवं श्री कन्हैया लाल सी०डी०पी०ओ० तेलियानी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।



प्रशिक्षण में विभाग की आंगनवाडी कार्यकत्रियों को माह जून 2023 से सितम्बर 2023 तक आयोजित होने वाली गतिविधियों में बच्चों का सही वजन कर एस ए एम,एस ए एम बच्चों चिन्हांकन कर पोषण ट्रैकर ऐप पर फीड कराने हेतु प्रशिक्षित किया गया । यह भी निर्देश दिये गये कि कि एसएनएम बच्चों का चिन्होंकन कर उनको स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एएनएम द्वारा ई-कवच पोर्टल पर भी फीड करायें ।
विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेण्डर के अनुसार प्रशिक्षित किया गया कि माह जून 2023 में शत-प्रतिशत बच्चों की वृद्धि निगरानी, माह जुलाई 2023 में मातृत्व पोषण,माह अगस्त 2023 में छ: माह से छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान एवं माह सितम्बर 2023 में ऊपरी आहार प्रोत्साहन एवं पोषण माह की थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाये ।
