– ट्रेलर चालक केबिन में फंसकर बुरी तरह घायल,डेढ घंटे रहा हाइवे जाम ।
कानपुर कमिश्नरेट के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरसौल में भारतीय स्टेट बैंक के सामने बने ओवर ब्रिज पर शुक्रवार की रात एक ट्रक का खराब हो गया । इसके बाद ड्राइवर ने ट्रक को ओवरब्रिज में खड़ा कर दिया । शनिवार सुबह करीब 6 बजे फतेहपुर की ओर आ रहे ट्रेलर ने खड़े ट्रक पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । इसी बीच एक पिअकप भी चपेट में आई । इससे ट्रेलर,ट्रक और पिक अप के परखच्चे उड़ गए ।
वहीं ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने महाराजपुर पुलिस को दी । सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस व 112 के जवानों ने डेढ़ घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद सरसौल सीएचसी भिजवाया गया ।
जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । हाइवे पर 10 किलोमीटर लगा भीषण जाम,लगा गया था । वही 4 हाइड्रा ,2 जेसीबी की मदद से यातायत को शुरू कराया गया भीषण सड़क के हादसे के बाद नेशनल हाइवे-2 पर करीब दस किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया । हाइवे पर दोनों ओर से आने जाने वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए । वहीं हादसे के बाद चार हाइड्रा, दो जेसीबी की मदद से 3 घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइवे पर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया गया ।
