कानपुर । लोक निर्माण विभाग कानपुर देहात में कार्यरत लिपिक दीपक तोमर द्वारा फोन पर अधीक्षण अभियन्ता श्री कन्हैया झा को असंसदीय भाषा एवं गाली देने के आरोप में अधीक्षण अभियन्ता ने दीपक तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के पुलिस विभाग को लिखा है ।
सूत्रों का कहना है कि काफी अरसे बाद एक ऐसा अधिकारी आया है जो भ्रष्ट,कामचोर और नकारा कर्मचारियों की नकेल कस रहा है । चाहे वह संघ का पदाधिकारी हो या आम कर्मचारी । अधीक्षण अभियन्ता श्री कन्हैया झा किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करते हैं । अधीक्षण अभियन्ता द्वारा की जा रही कार्यवाही से कर्मचारी सकते में हैं ।
