फतेहपुर । जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अमरापुर मजरे पिलखनी गांव में 2 दिन पूर्व 18 जून को ज़मीनी विवाद में हुई मारपीट में पति पत्नी घायल हो गए थे । जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था वही बीती रात इलाज के दौरान पति की मौत हो गई । जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमरापुर मजरे पिलखनी गांव निवासी छेदी पासवान का 45 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र चंद्र 18 जून की रात अपनी पत्नी रन्नो देवी व बच्चों के साथ घर के बाहर सो रहा था तभी जमीनी रंजिश को लेकर गांव निवासी अमरू,थाने में चौकीदार राम सिंह, अमर सिंह, बुधराज व धनराज लाठी डंडा व धारदार हथियार से लैस होकर आए और हमलाकर दिया । जिसमे पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए थे । उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बीती रात को घायल सुरेंद्र चंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई वही पत्नी का इलाज चल रहा है । मौत की सूचना पुलिस को हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
