बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर के महाजनी गली की स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा प्रारंभ की गई । जिसने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा को रवाना किया ।

नगर के महाजनी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा को लगातार आगे बढ़ाते हुए मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम के साथ की गई ।
वही केंद्र सरकार की केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति यदि भगवान की पूजा अर्चना की इसके पश्चात नगर के महाजनी गली से शोभायात्रा निकाली गई ।

जो नगर के मुगल रोड खजुहा चौराहा ,फाटक बाजार,बजाजा गली, गांधी चौराहा, तहसील रोड, खजुहा चौराहा होते हुए महाजनी गली में शोभा यात्रा का समापन किया गया ।
इस मौके पर एसडीएम अंजू वर्मा ,क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे ,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी ,कस्बा इंचार्ज सुमित नारायण तिवारी,सत्यदेव गौतम,एसएसआई अर्जुन सिंह के सही तो शोभायात्रा में भारी पुलिस बल मौजूद रहा । वहीं नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि राम कुमार साहू, वीरेंद्र दुबे,लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर ,दिनेश बाजपेई ,दिनेश तिवारी ,मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी आदि मौजूद रहे ।
