– चौडगरा चौराहा का पानी निकाल कर जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा कराने को मंत्री ने कहा ।
फतेहपुर । हाईवे में चौडगरा ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस लेन का निर्माण ना कराए जाने के कारण सर्विस लेन मे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं । वहीं पर समय से नाला का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश होने से एक दंपति बाइक सहित कल नाले के गड्ढे में गिर गया राहगीर एंव कस्बे के दुकानदारों ने नाले से निकाला ।
आज केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति चौडगरा ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचकर नाला निर्माण की कार्य को देखा और एनएचआई के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहां की चौराहे मे भरा पानी निकाल कर नाला का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करें ।
एनएचआई के अधिकारियों द्वारा नाले का ड्राइंग भी मंत्री को दिखाया । एन एच आई के प्रबंधक तकनिकी पी यस पांडेय ने कहा किबारिश के कारण नाली का काम लेट हो रहा है ।फिर भी 1 महीने में नाला कार्य पूरा कर लिया जाएगा नाला का कार्य पूरा होने के बाद चौडगरा में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी । कस्बावासी व दुकानदारों को तत्काल कोई राहत नहीं मिली ।
चौडगरा के दुकानदारों में नाला को लेकर नाराजगी देखने को मिली नाराजगी दिखाते हुए बताया कि तत्काल कोई राहत नहीं है आए दिन नाले में गिर कर और सर्विस रोड खराब होने को से एक्सीडेंट होते है । दुकानदारों नाराजगी जाहिर की ।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेन्द्र सिंह जीतू ने एन एच आई के अधिकारी से कहा कि मौहार के पास आप लोगों ने रोड को खोद कर डाल दिया है । आप लोग सिर्फ बरसात का इंतजार कर रहे थे।बरसात हो और हम काम को बंद कर दें । आप लोग अगर ऐसा करेंगे तो मंत्री गडकरी जी से आप लोगों की लिखित शिकायत करेंगे ।
इस मौके पर एसडीएम बिन्दकी अंजू वर्मा,नायब तहसीलदार, रचना यादव,योगेंद्र सिंह गौतम,शिव शंकर सिंह परिहार, मान सिंह भदोरिया,अनूप सिंह,दीपू सिंह,बजरंगी रहे ।
