बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव में ससुरालजनों पर विवाहित महिला के उत्पीड़न का आरोप है । महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
रितेश पुत्र संतोष कुमार निवासी कस्बा बिन्दकी ने बकेवर थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन रीता उर्फ मंजुला का विवाह तीन वर्ष पूर्व देवमई गांव निवासी गुड्डू पुत्र फगुनी के साथ हुआ था । शादी के बाद से ही ससुरालजन दहेज के लिए रीता को गाली-गलौज कर मारने-पीटने लगे और कई बार घर से निकाल चुके है ।
हाँलाकि समझौता हो जाने के कारण रीता ससुराल चली गई थी । दो दिन पूर्व पति गुड्डू समेत दोनों जेठ राजू और विजय व जेठानी सीता और अनीता ने उसकी बहन रीता के साथ मारपीट कर धमकी दी कि दहेज़ की मांग पूरी ना होने तक मारते रहेंगे ।
थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से मिली तहरीर के हिसाब से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । कार्रवाई की जा रही है ।
