फतेहपुर । जहानाबाद क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने सामुदायिक मिलन केंद्र कटरा चुनपुज मे स्थित कैम्प कार्यालय मे रविवार को बैठकर कार्यकर्ताओं से भेट किया । बैठक दौरान लोगों की जन समास्याये सुन सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया ।
विधायक ने जहानाबाद विद्युत उपकेंद्र 33/11 से अधिशाषी अभियंता से वार्ता कर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती पर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र सुधार हेतु निर्देश दिया और अवर अभियंता जहानाबाद की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त की एवं नगर में दो ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाने हेतु अधिशासी अभियंता फतेहपुर से प्रस्ताव बनाकर अधिक्षण अभियंता प्रयागराज को भेजने के लिए कहा ।
जहानाबाद थानाध्यक्ष से वार्ता कर पुलिस विभाग से सम्बंधित जो विवाद सामने आ रहे है । उनका शीघ्र समाधान किए जाने का निर्देश दिया । नगर में हो रही दुर्घटनाओ के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण से चिन्हित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर व संकेतिक बोर्ड लगाने का निर्देश दिया । जिससे होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके ।
इस दौरान सभासद महेश कुमार चौरसिया,रामेंद्र नाथ पांडे, सतीश चंद गुप्ता,अनिल सर्राफ,रामबली निषाद,राम सजीवन, जौली गिडियन दत्ता,सर्वेश सोनकर सभासद,आदित्य सिंह सेंगर ,गुड्डू मौर्या,छोटेलाल राजपूत,मालती वर्मा, दीपू ओमर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।
