बिन्दकी-फतेहपुर : भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने को लेकर एक बैठक करने के उपरांत तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया ।
जिसमें कहा गया कि कृषि क़ानून वापस लिए जाएं वरना किसान यूनियन के लोग समय-समय पर इसके खिलाफ आंदोलन करते रहेंगे । भारतीय किसान यूनियन के कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
आज शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के लोगों ने तीनों कृषि कानून के विरोध में पहले एक बैठक की । कृषि कानून के खिलाफ जमकर विरोध जताया ।
इस मौके पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आवाहन पर आज कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि आज के दिन ही भारत सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लाए गए थे यह कानून किसान विरोधी है ।जिसका विरोध यूनियन के लोग पिछले 6 माह से पूरे देश व सभी प्रदेशों में धरना प्रदर्शन के माध्यम से कर रहे हैं । इसी क्रम में आज 1 वर्ष पूरे होने पर एक बार फिर किसान यूनियन के लोग तीनों कृषि कानून का विरोध जता रहे हैं और सरकार से मांग करते हैं कि कृषि कानून वापस लिए जाएं ।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष देवनारायण पटेल ने कहा कि कृषि कानून किसान हित में नहीं है । आज किसानों द्वारा पूरे देश प्रदेश में विरोध कार्यक्रम किया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की जा रही है कि हर हाल में तीनों कृषि कानून वापस ले नहीं तो समय-समय पर किसान यूनियन कृषि कानून वापस लिए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन करता रहेगा ।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा तहसीलदार चंद्रशेखर यादव,नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी डी सी मिश्रा जाफरगंज,पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह मलिक बिन्दकी को एक ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की गई ।
इस मौके पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष देवनारायण पटेल,जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पटेल ,तहसील उपाध्यक्ष सज्जन सिंह, मलवां ब्लाक अध्यक्ष जय सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष संतोष बाजपेई, प्रचार मंत्री सुखीराम,खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह, नगर मंत्री देवदत्त गिरी,युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजकुमारी, खजुहा ब्लॉक के उपाध्यक्ष राकेश कुमार तथा रामाधार सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
