फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की तिथि अब 10 जुलाई की मध्य रात्रि तक के लिए बढ़ा दी गई है ।
यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिविल लाइन फतेहपुर प्रधानाचार्य श्री आशीष कुमार केसरवानी ने बताया कि दिनांक 08.06.2023 के द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एन०सी०वी०टी०/ एस०सी०वी०टी० पाठ्यक्रम के अन्तर्गत चल रहे व्यवसायों में अगस्त 2023-24 में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 09 जून से 03 जुलाई 2023 तक चल रही आवेदन की सुविधा को 10 जुलाई 2023 रात्रि 12 बजे तक के लिए बढ़ाया गया है ।
राजकीय आई०टी०आई० सिविल लाइन फतेहपुर में व्यवसाय मैकेनिक ट्रैक्टर एवं स्वीइंग टेक्नोलॉजी में प्रवेश हेतु आवेदन www.scvtup.in पर चल रहे हैं ।
आवेदन के लिए न्यूनतम अर्हकारी शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अभिलेखों में हाईस्कूल की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र (मैकेनिक ट्रैक्टर)/कक्षा-8 की मार्कशीट (स्वीइंग टेक्नोलॉजी) मूल निवास प्रमाण पत्र ।
जाति प्रमाण पत्र ।
आधार कार्ड ।
फोटो स्कैन किया हुआ ।
हस्ताक्षर स्कैन किया हुआ ।
ईमेल आई डी ।
प्रवेश हेतू आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग के लिए 250/- एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए रू० 150/- है ।
