फतेहपुर । जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर थाने के समीप किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिस की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया ।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव निवासी स्वर्गीय श्री पाल का 50 वर्षीय पुत्र रामसेवक किसी काम से कल्याणपुर थाना क्षेत्र गया हुआ था । जब वह थाने के समीप एनएच 2 पर पहुंचा तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे । तभी उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ही मौत हो गई तो मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया ।
