फतेहपुर । जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बहुआ रोड पुलिया के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार रोड पार कर रही महिला को टक्कर मारता हुआ निकल गया । इससे महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई । घटना की सूचना स्थानीयों ने समाजसेवी को दी तो तुरंत समाजसेवी अपनी एम्बुलेन्स से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सथरियांव गांव निवासी रामखेलावन की 55 वर्षीय पत्नी तेजनी देवी राधानगर बहुआ रोड पुलिया के समीप रोड पार कर रही थी । तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया । जिससे तेजनी देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई ।
घटना की सूचना स्थानीयों ने समाजसेवी अशोक तपस्वी को दी तो तुरंत अपनी एम्बुलेन्स लेकर मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं ।
