– 209 तैयार, 78 की खुदाई भी पूर्ण, 15 अगस्त को फहराया जाएगा तिरंगा
फतेहपुर,12 जुलाई । फतेहपुर जनपद में 463 अमृत सरोवरों का चयन किया गया है । जिसमें 209 सरोवर पूर्णतया तैयार हो गए हैं ।
यह जानकारी देते हुए डीसी मनरेगा श्री अशोक कुमार ने बताया कि जनपद फतेहपुर के 13 विकास खण्डों में कुल 463 अमृत सरोवरों का चयन कर अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है माह मई तक इसमें से कुल 209 अमृत सरोवर पूर्ण किये जा चुके है ।
जिलाधिकारी महोदया द्वारा अमृत सरोवर खुदाने हेतु माह जून में विशेष अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप 13 विकास खण्डों में कुल 78 अमृत सरोवरों में शत प्रतिशत खुदाई का कार्य पूर्ण करा लिया गया है । जिससे 15 अगस्त 2023 तक अन्य पक्के कार्य कराकर ध्वजारोहण कराया जायेगा ।
