बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना से 2 किमी दूर जहानाबाद चौडगरा स्टेट हाइवे में पधारा मोड़ पर एक डम्फर पलटने से चालक की मौत हो गई । दुर्घटनाग्रस्त डम्फर जहानाबाद की ओर से आरसीसी गिट्टी लेकर चौडगरा की ओर जा रहा था । पीछे से एआरटीओ पीछा कर रहा था जैसे ही एआरटीओ ने डम्फर के अपनी गाड़ी लगाई डम्फर चालक ने घबराकर कच्ची पटरी पर उतार दिया । जिससे पलट गया और चालक दब गया । दुर्घटना के तुरंत इलाकाई लोग आए और चालक को निकालने की कोशिश किया लेकिन उसे बचा नहीं पाए मृतक चालक भवानी दीन पुत्र मूलचंद ग्राम मकरांव थाना मौदहा जिला हमीरपुर का निवासी है । खलासी अरविंद पुत्र जगप्रसाद निवासी सखई जिला छतरपुर के अनुसार मृतक चालक उसका बहनोई है ।

थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
