बकेवर/फतेहपुर । फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । सूचना पर पहुंची देवमई चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा किया ।
मिली जानकारी के अनुसार देवमई निवासी एलआईसी एजेंट नीरज शर्मा उम्र 35 वर्ष पुत्र छोटेलाल ने आज मंगलवार की सुबह करीब 6:00 बजे घर के अंदर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया । फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया । मौके पर पड़ोसी लोगों की भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
बताया गया है कि नीरज शर्मा ने बैंकों से काफी लोन ले रखा था जिसके कारण तनाव में रहता था । थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।
