फतेहपुर । सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के द्वितीय दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (17 से 31 जुलाई 2023 तक) मनाये जाने के क्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को द्वितीय दिवस जनपद के सभी बस/ट्रक/आटो/ई-रिक्शा तथा टैम्पो/टैक्सी चालको एवं उनके यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इसी क्रम में जहानाबाद टैम्पों स्टैण्ड पर टैम्पों यूनियन अध्यक्ष श्री लाल सिंह व अन्य टैम्पो चालकों के साथ सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आटो, टैक्सी चालक एवं उनके आश्रितों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत रू० 5.00 लाख का बीमा प्रदान किये जाने हेतु जागरूक किया गया । सड़क सुरक्षा के प्रति उपस्थित चालकों को जागरूक किया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके । इस कार्यक्रम में 159 लोगों ने प्रतिभाग किया ।
