फतेहपुर । ट्वीटर पर वायरल शीर्षक में है योगी सरकार की गौ सेवा बीच रोड में कुत्ते और कौवा नोच नोच खाते मृत पड़ी गौमाता,नहीं दिखाई पड़ता आरआरएस बजरंग दल और हिन्दू नेता की जांच में घटना गलत पाई गई ।
यह जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी खागा- फतेहपुर ने बताया कि ट्विटर पर वायरल शीर्षक “ये है योगी सरकार की गौ सेवा बीच रोड में कुत्ते और कौवा नोच नोच खाते मृत पड़ी गौमाता नहीं दिखायी पड़ता आरएसएस बजरंग दल और हिन्दू नेता” का संज्ञान लेते हुये प्रकरण की जांच खण्ड विकास अधिकारी विजयीपुर से करायी गयी ।
खण्ड विकास अधिकारी विजयीपुर की आख्यानुसार ग्राम खेम करनपुर मजरे गोंदौरा विकास खण्ड विजयीपुर में सड़क पर एक बछड़ा मृत अवस्था में पाया गया ।
ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया है कि आज रात्रि में बछड़े की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गयी हैं । बछड़े के मृत शरीर को नियमानुसार दफना दिया गया है और प्रकरण का निस्तारण करा दिया गया है । उक्त खबर को पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा इस सम्बंध में प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गयी है । इस प्रकार की पोस्ट करने वाले सभी व्यक्तियों से अनुरोध है कि इस प्रकार की घटनाओं को जिला प्रशासन / तहसील प्रशासन एवं सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी के संज्ञान में लाने का कष्ट करें ।
ताकि उसका समुचित निस्तारण /निराकरण कराया जा सके । उसे सनसनीखेज न बनाया जाय ।
