फतेहपुर । जिलाधिकारी के निर्देश पर आज फतेहपुर शहर की आधा दर्जन मीट की दुकानों का निरीक्षण कर कार्यवाही की गई ।
यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त (खाद्य) ।। जनपद फतेहपुर श्री देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया,फतेहपुर के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,फतेहपुर के निर्देश के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा अग्रलिखित कार्यवाही की गयी ।
2 मिश्रित दूध का नमूना स्थान भिटौरा रोड,फतेहपुर से दुल्ली चन्द्र निवासी बीसापुर ,थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर एवं शिव सिंह निवासी अलादातपुर थाना कोतवाली,जनपद फतेहपुर से संकलित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला को भेजा गया । जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
इसी अभियान के क्रम में 6 मीट/ चिकन शॉप की दुकानों का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत टीम के सदस्यों द्वारा किया गया । निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर विधिक कार्यवाही की संस्तुति की गयी है । जिनमें मो० इदरीस पुत्र वसीउद्दीन मस्तानी,फतेहपुर- चिकन/मटन शॉप ।
रईस पुत्र बुलाकी तिन्दवारी (भगवती नगर),फतेहपुर-चिकन शॉप ।
मो० सैफी पुत्र नवाब अली,आबूनगर जामा मस्जिद,फतेहपुर- चिकन शॉप ।
मो0 इमरान पुत्र इकलाख खान,मसवानी,फतेहपुर-चिकन शॉप ।
मो० इसरायल पुत्र मो० हयात,जोशियाना कटरा,फतेहपुर-मीट शॉप ।
जलालुद्दीन पुत्र वसीउद्दीन,मसवानी,फतेहपुर-चिकन शॉप ।
उपरोक्त कार्यवाही आगे की जारी रहेगी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार यादव,श्रीमती पूजा गुप्ता उपस्थित रही ।
