कानपुर । कानपुर नगर के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की प्रांतीय उपाध्यक्ष सुपरवाइजर्स एसोसिएशन मंजू रानी कुशवाहा के तत्वाधान में कर्मचारियों ने हाथीपुर के कार्यस्थल पर आंदोलन के पहले दिन काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया है ।
मंजू रानी कुशवाहा ने बताया कि मुख्य सेविकाओं की मांगों को पूरा करने में निदेशालय के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं । मांगों को पूरा करने में व्याधान उत्पन्न किया जा रहा है । जिसके कारण मुख्य सेविकाओं में रोष व्याप्त है ।
उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के संदर्भ में निदेशक को 18 जुलाई 2023 को मांग पत्र दिया जा चुका है । प्रति लिपि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार शासन और विभाग को भेजी जा चुकी है ।
आंदोलन की रूपरेखा- 24 जुलाई 2023 से 27 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर कार्यस्थल पर विरोध करेंगी । उन्होंने कहा कि हम सभी लोग यूपी सरकार से मांग करते हैं कि मांग पत्र का संज्ञान लेते हुए मांगों को पूरा करने में विभाग को आदेशित करें कि समस्त लंबित देयक 31 जुलाई 2023 तक हो जाए ।
28 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन दिया जाएगा । इसके बावजूद भी मुख्य सेविका संवर्ग की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो ऐसी स्थिति में विवश होकर 1 अगस्त 2023 को निदेशालय इंदिरा भवन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा । जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व शासन और विभाग का होगा ।
आपको बता दें कि शासन की पॉलिसी के विरुद्ध स्थानांतरण निरस्त करवाना,ए0सी0पी0 एवं पदोन्नति आदि मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है ।
