फतेहपुर । परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों एवं व्यवसायिक चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।
यह जानकारी देते हुए कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, फतेहपुर ने बताया कि आज परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के क्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में जनपद फतेहपुर में परिवहन निगम के चालकों/परिचालकों एवं व्यवसायिक वाहनों के चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा 42 परिवहन निगम के चालकों एवं व्यवसायिक वाहनों के चालकों को स्वास्थ्य जाँच कार्ड परिवहन निगम फतेहपुर के सहयोग से वितरित किये गये । जन साधारण में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा विभिन्न अभियोगों में 20 वाहनों पर चालान/ बन्द की कार्यवायी की गयी ।
