बिन्दकी-फतेहपुर : भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत में पट्टे की जमीन में दबंगों के कब्जे का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा ।
किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि यदि पूरे मामले की जांच कर पट्टे की जमीन से दबंगों को बेदखल नहीं किया गया तो किसान यूनियन अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा । आर-पार की लड़ाई लड़ेगा ।
इतना ही नहीं पंचायत में अन्य क्षेत्रीय समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा हुई और कहा गया कि सभी समस्याओं को प्रशासन हल करने का काम करें ।
आज बुधवार को खजुहा ब्लाक क्षेत्र के मण्डराव गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक पंचायत हुई ।
पंचायत को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि गांव क्षेत्र में पट्टे की जमीन में दबंगों का कब्जा है ऐसी स्थिति पर पुलिस और प्रशासन ऐसे दबंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर पट्टे की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का काम करें ।
उन्होंने कहा इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों की जमीनों पर भी दबंगों का कब्जा है ।
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकंडी चौकी में एक सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति की जाए तथा पुलिस बल भी मौजूद रहे ताकि जिस उद्देश्य चौकी खोली गई है उसका उद्देश्य पूरा हो सके ।
यूनियन के खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह ने कहा कि 3 माह से निचली गंगा नहर में पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते किसान परेशान है । अतः जल्दी नहर में पानी छोड़ा जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके ।
मलवां ब्लॉक अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था जर्जर है । अतः नए तारों को लगाकर जर्जर विद्युत व्यवस्था ठीक की जाए । अधूरा पड़ा बिंदकी बाईपास को बनवा कर चालू किया जाए पंचायत में चक ओलिया गांव की ओर जाने वाले मार्गो को आवागमन की खोले जाने की मांग की गई ।
इस मौके पर यूनियन के तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम ,महेंद्र सिंह परिहार, अनुज सिंह, बृजेंद्र सिंह, रामप्रसाद, बाबू सिंह पप्पू सिंह, संतोष बाजपेई, ज्ञानेंद्र सिंह, कप्तान सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
