Edited by Amit Kumar ‘dev’
फतेहपुर (कल्याणपुर) : घूर गड्ढों में गोबर ना डालने देने की शिकायत ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से किया कहा कि एक व्यक्ति द्वारा भूल गड्ढों की ओर अपने घर का दरवाजा खिड़की बना लेने देने के बाद लोगों का गोबर डालने से मना किया जा रहा है । जिसके चलते पशु पालक ग्रामीण परेशान हैं ।
उपजिलाधिकारी ने समस्या का हल करने का आश्वासन दिया ।आज बुधवार को थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी राकेश रामप्रसाद विकास पटेल पावन राम किशोर सहित तमाम लोगों ने बिन्दकी कस्बा पहुंचकर उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी से शिकायत किया कि गांव में अवनीश कुमार उर्फ कल्लू पुत्र स्वर्गीय गोरेलाल ने आवासीय पट्टे में अपना मकान बनाया है । लेकिन आगे की जमीन में कब्जा करने की नियत से घूर गड्ढों की ओर दरवाजा खिड़की खोल लिया है और उल्टा स्थानीय पुलिस को भ्रमित कर शिकायत किया । जिसके चलते अब पुलिस ग्रामीणों को घूर गड्ढे में गोबर डालने से मना कर रही है । ऐसी स्थिति में ग्रामीण अपना गोबर कहां डाले जबकि घूर गड्ढा सरकारी अभिलेखों में दर्ज है । लेकिन अवनीश कुमार सरकारी जमीन में कब्जा करने की नियत के कारण ऐसा कुत्सित प्रयास कर रहा है कि लोग घूर गड्ढे में गोबर ना डालें तो वह घूर गड्ढे की जमीन में कब्जा कर सकें ।
ग्रामीणों ने मांग किया कि स्थानीय पुलिस को निर्देशित कर उचित कार्रवाई कराते हुए । ग्रामीणों को पहले से बने घूर गड्ढों में गोबर डालने की अनुमति प्रदान करें । उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।
