बिन्दकी-फतेहपुर : उपजिलाधिकारी ने नवीन मंडी स्थल स्थित तीन सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया ।
इस मौके पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों से आवश्यक दिशा निर्देश दिए । अब तक हुई तौल के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि अधिक से अधिक कॉल करें और खासकर बरसात के दिनों में जो भी किसानों का गेहूं आता है या सरकारी को उसकी सुरक्षा के लिए त्रिपाल और पॉलिथीन की समुचित व्यवस्था भी करें ।
बिंदकी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित नवीन मंडी स्थल में लगे तीन सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का बुधवार को उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने निरीक्षण किया ।
मौजूद केंद्र प्रभारी उस्मान खान तथा अरविंद कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए और अब तक हुई खरीद के बारे में जानकारी दी ।
जिस पर केंद्र प्रभारियों ने बताया कि प्रथम सरकारी गेहूं क्रय केंद्र में अब तक 13541 कुंतल गेहूं की खरीद हुई है । जबकि दूसरे केंद्र में 116 54 कुंतल तथा तीसरे गेहूं के केंद्र में 9276 कुंतल गेहूं की खरीद हुई है । केंद्र प्रभारियों ने बताया कि प्रथम एवं क्रिकेट में 274 तथा दूसरे केंद्र में 237 तथा तीसरे गेहूं क्रय केंद्र में 188 किसानों से अब तक गेहूं की खरीद हो चुकी है ।
एसडीएम ने निर्देश देते हुए बताया कि गेहूं की खरीद तेज गति से की जाए और रखरखाव की व्यवस्था भी ठीक से की जाए। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिलना चाहिए वरना स्पष्टीकरण मांगा जाएगा ।
