फतेहपुर । जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में संपन्न हुई ।


उन्होंने कहा की पूर्व सैनिकों से प्राप्त शिकायतो का निस्तारण नियमानुसार कार्यवाही पूरा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश संबन्धितो को दिए । उन्होंने पूर्व बैठक में दिए गए शिकायतो के निस्तारण की समीक्षा किया । जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे है । उनका रजिस्टर में अंकित करते हुए उनके निस्तारण की भी आख्या लगाए जो विभागो द्वारा प्राप्त हुई है ।
उन्होंने कहा कि जो शिकायतो का जिस भी विभाग से संबंधित है । इसके बारे में सैनिकों को बताया जाय, जिससे कि शिकायतो का निस्तारण समय से हो सके । उन्होंने कहा कि अगली बैठक में उपजिलाधिकारियो को भी बुलाया जाय जिससे शिकायतो का निस्तारण त्वरित गति से हो सके ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक,जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत प्रथम, राजमंगल सिंह सहित पूर्व सैनिक व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
