फतेहपुर । सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत ड्रंकन ड्राईविंग के विरुद्ध 39 वाहन चेक किए गए जिसमें 04 वाहन अनफिट मिले ।
यह जानकारी देते हुए कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि आज परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के क्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जनपद फतेहपुर में ड्रंकन ड्राइविंग के विरूद्ध 46 वाहनों को चेक किया गया तथा स्कूली वाहनों की सड़क सुरक्षा के मानकों के अनुरूप चेकिंग अभियान के अन्तर्गत 39 वाहनों को चेक किये गये जिनमें अनफिट पाये गये 04 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी । प्रवर्तन अधिकारियो द्वारा वाहन चालकों को नशे में वाहन न चालाये जाने तथा तेज गति से वाहन न चलाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त जन साधारण में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।
