– शहीद स्थल को झूले ओपन जिम फव्वारा गेट बैठने की सीट तिरंगा झंडा रोहण प्लेट फार्म से किया जाएगा सुसज्जित
बिन्दकी/फतेहपुर । आज बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने तहसील बिंदकी के विकास खंड खजुहा स्थित शहीद स्थल बावनी इमली के परिसर का सौंदर्यीकरण कराए जाने हेतु स्थलीय जायजा लिया ।


उन्होंने कहा कि शहीद स्थल को भव्य रूप में तैयार किए जाने हेतु स्थल में झूले,ओपन जिम,फव्वारा,गेट, बैठने की सीट,तिरंगा झंडा रोहण के लिए प्लेटफार्म आदि से सुसज्जित किया जाय ।
उन्होने कहा कि शहीद स्थल में लगाई जाने वाली सामग्री गुणवत्तायुक्त ही लगाए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था यूपीएस आईसी के पदाधिकारी को दिए । शहीद स्थल का सौंदर्यीकरण कराए जाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य जल्द से जल्द शुरू करे । शहीद स्थल में 15 अगस्त को झंडा फहराने के लिए प्लेटफार्म हर हाल में तैयार कर लिया जाय । उन्होंने ग्राम प्रधान से शहीद स्थल से जुड़ी जानकारियां भी ली ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी मनीष कुमार, खंड विकास अधिकारी खजुहा, नायब तहसीलदार रवि प्रजापति, जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा,ग्राम प्रधान राममनोहर पाल सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
