फतेहपुर । कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, फतेहपुर ने बताया कि आज परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के क्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत 13 वें दिन आज यात्रिकार/मालकार अधिकारी फतेहपुर सुरेन्द्र सिंह द्वारा नंबर प्लेट,रॉन्ग साइड ड्राइविंग,सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों, ओवरलोड चेकिंग की गई । इंटरसेप्टर द्वारा ओवरस्पीडिंग के चालान किए गए । अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों एवं ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई एवं वाहनों का चालान किया गया । इसके पश्चात विभिन्न स्थानों पर ट्रक चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद संबंधित पंपलेट बांटे गए ।
