कानपुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 3 वर्ष पूरे होने पर नरवल तहसील के पाली के लक्ष्मणपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अवसर पर नरवल उप जिलाधिकारी ऋषभ वर्मा द्वारा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया । शनिवार को पूरा देश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ मनाया ।

इस अवसर पर प्राइमरी विद्यालयों में बच्चों के बीच प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया । जिसमें एसडीएम नरवल ऋषभ वर्मा ने विभिन्न स्कूलों से आए प्राचार्य शिक्षक अभि भावक व छात्रों की उपस्थिति में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की खूबियों का विस्तृत बहुआयामी शब्द चित्र प्रस्तुत किया ।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य बहु विषय उत्सुकता और समग्र शिक्षा है । इस शिक्षा नीति में अपनी मात्र फेस भाषा के माध्यम से सीखने पर जोर दिया गया है । इस शिक्षा नीति में भाषा को माध्यम के रूप में अपनाने की बात कही गई है । कठोर पाठ्यक्रम परीक्षा के लिए अधिगम आकलन के लिए योगात्मक तरीकों को अपनाना आदि इस शिक्षा नीति में दरकिनार कर दिया गया है । इस प्रकार यह शिक्षा नीति छात्र केंद्रित शिक्षा पर जोर देती है ।
इस दौरान एसडीएम ने विद्यालय में बनी प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया । 3 वर्ष पूर्व पीएम ने लागू की थी नई शिक्षा नीति बताते चलें कि देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने का कार्य लगातार किए जा रहे हैं । इसी अवसर पर में तीन वर्ष पूर्व एनईपी 2020 यानि नई शिक्षा नीति को लागू किया गया था ।
