फतेहपुर : फतेहपुर के विद्यार्थी चौराहा में अखिल भारती कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव व अखिल भारती चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में कोरोना काल में मौत के गाल में समाए लोगों की याद में कैंडिल जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया । इस दौरान चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव ने कहा की आपदा की इस घड़ी में तमाम लोग अपने अपनों से बिछड़ गए जिनको याद करके हम लोग कैंडिल जला रहे हैं । वही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने कहा की कोरोना काल में तमाम लोग चाह कर भी अपने अपनों के गम में शरीक नहीं हो पाए क्योंकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दूरी जरूरी थी । लिहाजा अब जब कोरोना संक्रमण कुछ कम हुआ है तो फिर यह कार्यक्रम आयोजित करके और जो लोग हम लोगों को छोड़कर गए हैं । उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।
इस अवसर पर सिविल लाइन सभासद विनय तिवारी,संरक्षक रामजी सहाय ,जय प्रकाश सिद्धराज, लक्ष्मी कांत श्रीवास्तव, जिला महामंत्री संजय लाला ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० विवेक श्रीवास्तव ,चित्रांश महासभा के युवा जिला अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव,कायस्थ महासभा के युवा जिलाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ,चित्रांश महासभा के युवा महामंत्री रामजी श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के युवा महामंत्री प्रवीण प्रसून श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संजय सिन्हा,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,इन्द्रेश श्रीवास्तव,आनंद श्रीवास्तव ,अभिषेक श्रीवास्तव,सहित तमाम अन्य कायस्थ बंधु मौजूद रहे ।
