– 105 से अधिक प्रतिभागियों ने योग प्रतिभा का किया प्रदर्शन,16 प्रतिभागियों को राज्य स्तर के लिए किया गया चयन
बांदा । डिस्ट्रिक्ट योगासन एंव स्पोर्ट्स एसोसिएशन बाँदा के तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज अतर्रा रोड बांदा में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगीता सकुशल संपन्न हुई ।



एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी और सचिव डॉक्टर गोपाल दास गुप्ता बताया इसमें लगभग 105 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया । जिसमें से 16 प्रतिभागियों को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया ।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला उप क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप राज्य कार्यकारिणी सदस्य सजल कुमार रेंडर, भारत स्वाभिमान संगठन के जिला प्रभारी राम रूप खंगार पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश याज्ञिक योग शिक्षक सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे ।
दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का सुभारम्भ किया गया । ततपश्चात विजेताओं को प्रशस्ति पत्र मेडल देकर सम्मानित किया । इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उत्साहवर्धन किया ।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अमित कुमार बाथम जी (डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन हमीरपुर सचिव),डॉ० बृजेश शर्मा जी, सत्य प्रकाश सैनी,नेहा वर्मा (upysa judge), मनोज गुप्ता एवं डॉ० गोपाल दास गुप्ता(upys,judge) एवं टेक्निकल टीम उदय भान, अभिषेक गुप्ता जी सत्यम जी जज और रेफरी के रूप में योगदान दिया ।
कार्यक्रम का सफ़ल संचालन UPYSA के अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी ने किया । प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल इवेंट और आर्टिस्टिक सिंगल /पेयर इवेन्ट संपन्न हुए जिसमें बालिका वर्ग में आकांक्षा,प्रीति,क्रांति ,लक्ष्मी,रोशनी,अनुराधा,पूजा एवं बालक वर्ग में कृष्णा,अमित,राज बहादुर,दिनेश, आशीष कुमार कुशवाहा,निखिल,शिवम ,पुष्पेंद्र एवं आकाश को राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया ।
इस प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलापुरवा बिसंडा,सरस्वती विद्या मंदिर बांदा,आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, भगवती प्रसाद ओमर बालिका विद्यालय,सत्यनारायण इंटर कालेज तिंदवारी एवं अनेको योग संचालन केंद्रों के बच्चो ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ० अनिल कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

