फतेहपुर । पूर्व दशम छात्र वृत्ति योजना में आनलाइन आवेदन हेतु समय सारणी व शासनादेश निर्गत किया गया है । यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहपुर ने बताया कि दिनांक 28 जुलाई 2023 द्वारा वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा-9-10) छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाईन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय-सारणी एवं शासनादेश निर्गत की गयी है । निर्गत समय -सारणी के अनुसार जनपद में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये ऑनलाईन आवेदन करने एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करने,जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटाबेस में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर अपलोड 07 अगस्त से 08 सितम्बर 2023 तक किया जायेगा तथा छात्रों द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने के लिये 10 अगस्त से 10 अक्टूबर 2023 तक समय सारणी निर्धारित की गयी है ।
जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम (कक्षा-09-10) शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि निर्गत समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही करते हुए अपने शिक्षण संस्थान में अध्ययन रत कक्षा-09-10 के छात्रों को ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने के सम्बन्ध में अवगत कराना सुनिश्चित करें ।
