कानपुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम श्री स्कूलों को बनाने के लिए धनराशि की पहली किस्त जारी की है । बजट जारी होने के बाद कानपुर जनपद के चयनित 11 स्कूलों को पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया) योजना के माध्यम से मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा । सभी छात्रों की जानकारी पीएम श्री पोर्टल पर दर्ज की जाएगी । पीएम श्री की पहचान वाले स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ही पढ़ाई कराई जाएगी । पीएम श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक परिवर्तन लाने वाला और समग्र तरीका होगा । इनमें खोज उन्मुख और सीखने को केंद्र में रखकर शिक्षा प्रदान करने के तरीके पर जोर दिया जायेगा इसके केंद्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, स्मार्ट कक्षाएं, खेल समेत आधुनिक बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएंगी । ताकि स्टूडेंट्स किताबी ज्ञान के अलावा प्रैक्टिल से सीख सकें प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों में खेल पर फोकस किया जाएगा ।

ताकि उनमें शारीरिक विकास भी हो सके उच्च प्राथमिक स्कूल कन्या मकनपुर बिल्हौर,प्राइमरी विद्यालय बनी चौबेपुर,प्राइमरी विद्यालय महेंद्र नगर कल्याणपुर, उच्च प्राथमिक स्कूल दूर्वा जमौली शिवराजपुर,प्राइमरी विद्यालय मनावां ककवन,प्राथमिक स्कूल उस्मानपुर किदवई नगर,प्राइमरी विद्यालय सचौली भीतर गांव,प्राइमरी विद्यालय परास घाटमपुर,जूनियर हाईस्कूल छांजा पतारा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेरसा बिधनू, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलसहरी सरसौल ।
पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालयों का चयन किया गया है ।
