– मौकै पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी के साथ कल्याणपुर,औंग व बकेवर थाने का पुलिस बल पहुंच कर खुलवाया जाम ।
फतेहपुर । बिन्दकी रोड में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए ।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिन्दकी रोड को जाम कर दिया । दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फ़रार हो गया ।
जानकारी के अनुसार मौरंग ढोने वाला ट्रक चौडगरा से बिंदकी की ओर जा रहा था । तभी सामने की ओर से आ रहे ।साइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दिया । जिससे वे दोनों सायकिल सवार बुरी तरह ज़ख्मी हो गए ।
बिन्दकी रोड जाम की सूचना पर थाना कल्यानपुर पुलिस के अलावा थाना बकेवर व थाना औंग का भी पुलिस बल मौके पर पहुंचा । सूचना पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी भी मौके पर पहुंचे । आक्रोशित ग्रामीणों को कार्यवाही का भरोसा दिलाया और समझा बुझा कर जाम खुलवाया ।
