
– थाना साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण
फतेहपुर । साइबर अपराध के विरुद्ध जांच व विवेचनात्मक कार्यवाही करने हेतु एनसीआरबी भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे साइट्रेन पोर्टल की जानकारी प्राप्त करने हेतु जनपद के प्रत्येक थानो के साइबर हेल्पडेस्क कर्मियों सहित कुल 05-05 पुलिस कर्मचारियों को सम्मेलन कक्ष रिजर्व पुलिस लाइन में ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया । एनसीआरबी व साइबर क्राइम मुख्यालय द्वारा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए व साइट्रेन पॉर्टल का लाइव डेमो भी दिया गया ।
