फतेहपुर । कंजंक्टिवाइटिस (आई फ्लू) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए युवा विकास समिति द्वारा बचाव हेतु तामेश्वर मंदिर के बाहर बैठने वाले वृद्ध निराश्रित लोगों को चश्मा व आई ड्रॉप प्रदान की गयी है ।
इस मौके पर युवा विकास समिति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन लगातार निराश्रित वृद्धजनों का सहारा बन रही है व चाहे निशुल्क तीर्थ स्थानो मे भेजना हो या मेडिकल कैंप लगाकर उनकी मदद करना हो संगठन द्वारा आज 20 बाबाओं व 12 दादी के साथ 10 बच्चों को आई फ्लू के प्रकोप से बचाने के लिए चश्मा व आई ड्रॉप दी गई । लोगों को अपनी आँखों को बराबर पानी से धुलने, काला चश्मा पहनने व संक्रमित बच्चे के स्पर्श से बचाव हेतु जागरूक भी किया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,आफताब,रामनारायण ,सुशील,सनी,आकाश,आशुतोष,अभिषेक,खगेश पटेल, दिनेश पाल, कमलेश सिंह उपस्थित रहे ।
