ब्यूरो रिपोर्ट शिवम शुक्ला कानपुर
कानपुर । बीते दिनों हरियाणा में घटित हुई घटना के विरोध में कानपुर नगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हरियाणा में हुई घटना का विरोध जताया और विरोध जताते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुतला भी दहन किया पिछले हफ्ते में हरियाणा में हिंदू जुलूस को लेकर के विवाद हुआ जिस दिन कई गाड़ियां आग के हवाले कर दी गईं और कई लोगों की मृत्यु हो जाने के बाद उसी को लेकर के विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कानपुर में चार जगह जोर दार विरोध प्रदर्शन किया इसी कड़ी में पनकी विजयनगर चौराहे मे विश्व हिंदू परिषद के लोगों द्वारा हरियाणा की घटना का विरोध करते हुए हनुमान चालीसा पढ़ कर पुतला दहन किया ।


बजरंग दल के जिला संयोजक रौनक राय एवं प्रांतीय अध्यक्ष नरेश तोमर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा की ऐसी घटनाएं भारत देश में होना निंदनीय है ।हमारे आस्था के साथ लोग सर अनंत पूर्वक हिंदुओं पर वार किए जा रहे हैं । जिसका विरोध बजरंग दल करते हुए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यथा आगे प्रयास करता रहेगा हम ऐसी घटनाओं के लिए सरकार से कहना चाहते हैं ।
ऐसी घटना करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के साथ हिंदुओं के प्रति जागरूक हो आप देश का हिंदू जाग चुका है इसी तरह से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध विरोध प्रदर्शन किया गया ।
विवेक द्विवेदी,अनूप कुमार,शिवम द्विवेदी,मारुति सिंह, राकेश श्रीवास्तव सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
